Ghoghad.com

घोघड़, चम्बा 10मई 2026 : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 2026 घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.87% रहा। कुल पास प्रतिशत 83.87% रहा। परीक्षा में लगभग 93 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।

इस वर्ष परीक्षा परिणाम गत वर्षों से बेहतर निकल कर आए हैं। भरमौर मुख्यालय के विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर सफलता पाई है। यहां शिवालिक पब्लिक हाई स्कूल भरमौर के कनिष्क ठाकुर ने 666/700 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है।

स्थानीय विद्यालयों में भी इस विद्यालय के विद्यार्थियों ने बाजी मारी है। स्कूल के 25 में से 24 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं जबकि विशेष जरूरत वाला एक विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुआ है। विद्यालय के कनिष्क ठाकुर ने 666 अंक प्राप्त कर पहला, हर्षिता ने 664 अंक प्राप्त कर दूसरा व आर्यन ने 649 अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस विद्यालय के 25 में से 07 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

श्री जय कृष्ण गिरि हाई स्कूल भरमौर के 23 में से 22 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं जबकि एक की कम्पार्टमेंट रही है। अनिरुद्ध ने 626 अंकों के साथ पहला, चिराग ने 607 अंकों के साथ दूसरा व पलक ने 558 अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

राजकीय आदर्श विद्यालय खणी का परीक्षा परिणाम भी संतोष जनक रहा। विद्यालय के 45 में से 42 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, दो की कम्पार्टमेंट व एक विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुआ। शगुन ने 641 अंक प्राप्त कर पहला, जशन ने 629 अंक प्राप्त कर दूसरा व आतिश ने 616 अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर की 50 छात्राओं में से 44 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं, 02 छात्राएं असफल हुई है जबकि 04 की कंपार्टमेंट रही है। विद्यालय की आरूषी शर्मा ने 660 अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया है और सोनाली ने 629 अंक हासिल कर विद्यालय में द्वित्तीय स्थान प्राप्त किया है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर के 25 में से 22 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं जबकि 03 की कम्पार्टमेंट रही है। विद्यालय के रोहित कुमार ने 629 अंक प्राप्त कर पहला, शुभम ने 589 अंक प्राप्त कर दूसरा व पियूष ने 537 अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष जमा दो व 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम अच्छे रहने से अभिभावक व अध्यापक काफी प्रसन्न नजर आ रहे हैं।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page