Ghoghad.com

घोघड़, भरमौर, 09 मई 2026 : पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों के लिए विकास खंड भरमौर की 31 ग्राम पंचायतों में कुल 87 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी मतदान केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। इन 87 मतदान केंद्रों में से 23 संवेदनशील व 15 अति संवेदनशील मतदान केंद्र की श्रेणी में शामिल किए गए हैं।

प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों में सुरक्षा, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, विद्युत सुविधा एवं मतदान कर्मियों की तैनाती सहित सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। वहीं संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल एवं विशेष निगरानी की व्यवस्था भी की जाएगी।

निर्वाचन विभाग के अनुसार भरमौर विकास खंड की विभिन्न पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों की सूची सार्वजनिक कर दी गई है ताकि मतदाता समय रहते अपने मतदान केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकें। पंचायत चुनावों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है।

 अति संवेदनशील मतदान केंद्र

  • ग्राम पंचायत भरमौर का मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला सेरी
  • ग्राम पंचायत सचूईं का मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला सचूईं
  • ग्राम पंचायत खणी का मतदान केंद्र राजकीय माध्यमिक विद्यालय खणी
  • ग्राम पंचायत खणी का मतदान केंद्र पंचायत घर खणी
  • ग्राम पंचायत खणी का मतदान केंद्र पंचायत घर खणी
  • ग्राम पंचायत नयाग्रां का मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुरेही
  • ग्राम पंचायत नयाग्रां का मतदान केंद्र राजकीय उच्च पाठशाला न्याग्रां
  • ग्राम पंचायत नयाग्रां का मतदान केंद्र पटवार वृत्त घड़ो
  • ग्राम पंचायत होली का मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होली
  • ग्राम पंचायत होली का मतदान केंद्र राप्रापा सुटकर
  • ग्राम पंचायत कुआरसी का मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुवारसी
  • ग्राम पंचायत कुआरसी का मतदान केंद्र राप्रापा हेलंग
  • ग्राम पंचायत चन्हौता का मतदान केंद्र रावमापा चण्हौता
  • ग्राम पंचायत गरोळा का मतदान केंद्र राप्रापा हुआई
  • ग्राम पंचायत गरोळा का मतदान केंद्र राकेंप्रापा गरोळा

संवेदनशील मतदान केंद्र

  • ग्राम पंचायत हड़सर का सराय पर्यटन विभाग हडसर
  • ग्राम पंचायत प्रंघाला का राजकीय उच्च प्राथमिक पाठशाला सठली
  • ग्राम पंचायत गरीमा का राजकीय प्राथमिक पाठशाला गरीमा
  • ग्राम पंचायत गरीमा का राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड़ेई
  • ग्राम पंचायत गरीमा का राजकीय प्राथमिक पाठशाला चनणी
  • ग्राम पंचायत गरीमा का राजकीय प्राथमिक पाठशाला फनार
  • ग्राम पंचायत गरीमा का राजकीय प्राथमिक पाठशाला चलेड़
  • ग्राम पंचायत कुलेठ का पंचायत घर कुलेठ
  • ग्राम पंचायत कुलेठ का राजकीय प्राथमिक पाठशाला गुवाड़
  • ग्राम पंचायत दुर्गेठी का राजकीय प्राथमिक पाठशाला दुर्गेठी
  • ग्राम पंचायत लामू का राजकीय प्राथमिक पाठशाला लामू
  • ग्राम पंचायत उल्लांसा का राप्रापा भटाड़ा
  • ग्राम पंचायत उल्लांसा का रावमापा उल्लांसा
  •  ग्राम पंचायत बड़ग्रां का राप्रापा भदरा
  • ग्राम पंचायत बड़ग्रां का राप्रापा बड़ग्रां
  • ग्राम पंचायत पूलन का रावमापा पूलन,
  • ग्राम पंचात पूलन का राप्रापा हुप्प
  • ग्राम पंचायत पूलन का राप्रापा हिरड़
  • ग्राम पंचायत घरेड़ का राप्रापा घरेड़
  • ग्राम पंचायत घरेड़ का पटवार व़त भवन पंजसेई
  • ग्राम पंचायत चोबिया का राप्रापा धनौर
  • ग्राम पंचायत चोबिया का राप्रापा चोबिया
  • ग्राम पंचायत चोबिया का राप्रापा सेर काओ

रोचक आंकड़े-भरमौर विकास खंड की 31 ग्राम पंचायतों में से

  •  11 ग्राम पंचायतों  के 23 मतदान केंद्र निर्वाचन विभाग द्वारा संवेदनशील घोषित किए गए हैं ।
  • 08 ग्राम पंचायतों के 15 मतदान केंद्र अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
  • ग्राम पंचायत खणी, नयाग्रां, होली, चण्हौता व गरोला के सभी मतदान केंद्र अति संवेदनशील  की सूची में शामिल।
  • ग्राम पंचायतों गरीमा, कुलेठ व पूलन के सभी मतदान केंद्र संवेदनशील की सूची में शामिल किए गए हैं।
  • मात्र 10 ग्राम पंचायतों कुगती, हियूंर, सांह, दियोल, कुठेड़, जगत, रणूहकोठी, औरा, सैहली, तुंदाह के मतदान केंद्र सामान्य की श्रेणी में शामिल हैं।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page