घोघड़, चम्बा, 22 जून : भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (INTUC) जिला चम्बा के जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने संगठन को मजबूत एवं जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी की प्रथम सूची जारी कर दी है। उन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
जारी सूची के अनुसार सोनू कुमार, मुहम्मद रफ़ी एवं सुरिंदर कुमार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं नवीन शर्मा एवं अशोक कुमार को संगठन सचिव, यासीन मुहम्मद को सचिव, धर्म सिंह को संयुक्त सचिव, प्यार सिंह को कोषाध्यक्ष तथा देश राज को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि नव-नियुक्त पदाधिकारी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ मजदूरों, कर्मचारियों एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर उन्होंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के सतत मार्गदर्शन से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (INTUC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राजेश गढ़िया, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नवाब खान आज़ाद, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी रमेश गुलेरिया, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तथा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि संगठन मजदूर हितों की रक्षा, सामाजिक सरोकारों एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

