Ghoghad.com

घोघड़,भरमौर, 15 मई : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत विकास खंड भरमौर में स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 47 सीटों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। वहीं एक वार्ड सदस्य सीट पर कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ।

जारी सूची के अनुसार प्रधान पद की एक सीट पर केवल एक प्रत्याशी मैदान में रहने से उसका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। इसी प्रकार उप प्रधान पद की दो सीटों पर भी एक-एक प्रत्याशी ही शेष रहने से उनका निर्वाचन निर्विरोध होगा।

वार्ड सदस्य पद पर सबसे अधिक 44 सीटों पर केवल एक-एक प्रत्याशी मैदान में रह गया है, जिसके चलते इन सीटों पर भी निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया है। हालांकि एक वार्ड सदस्य सीट ऐसी भी रही, जहां कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।

पंचायत समिति सदस्य तथा जिला परिषद सदस्य पदों पर सभी सीटों पर मुकाबला बना हुआ है और किसी भी सीट पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति नहीं बनी।

आंकड़ों के अनुसार विकास खंड भरमौर में स्क्रूटनी के बाद कुल 839 नामांकन वैध पाए गए। इनमें 47 सीटों पर केवल एक-एक प्रत्याशी शेष रहने से निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। वहीं किसी भी सीट पर 10 या उससे अधिक प्रत्याशी मैदान में नहीं हैं।

ग्राम पंचायत औरा के वार्ड नम्बर 03 छतराण में कनिका देवी पत्नी विवेक कुमार को निर्विरोध वार्ड सदस्य चुना गया है ।

निर्विरोध निर्वाचन से संबंधित स्थिति

पद स्क्रूटनी के बाद वैध नामांकन शून्य नामांकन वाली सीटें एकल प्रत्याशी वाली सीटें (निर्विरोध) 10 या अधिक प्रत्याशी वाली सीटें
प्रधान 182 0 1 0
उप प्रधान 164 0 2 0
वार्ड सदस्य 404 1 44 0
पंचायत समिति सदस्य 77 0 0 0
जिला परिषद सदस्य 12 0 0 0
कुल 839 1 47 0

Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page