Ghoghad.com

घोघड़,भरमौर, 15 मई : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत विकास खंड भरमौर में नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब कुल 696 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।

जारी अंतिम सूची के अनुसार विकास खंड भरमौर में विभिन्न पदों के लिए कुल 841 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। इनमें से 2 नामांकन पत्र छंटनी के दौरान रद्द किए गए, जिसके बाद 839 नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी की प्रक्रिया में कुल 143 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए।

प्रधान पद के लिए 183 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें एक नामांकन रद्द हुआ। इसके बाद 182 नामांकन वैध पाए गए तथा 48 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। अब प्रधान पद के लिए 134 उम्मीदवार मैदान में हैं।

उप प्रधान पद के लिए 164 नामांकन प्राप्त हुए थे। सभी नामांकन वैध पाए गए तथा 30 प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी के बाद 134 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

वार्ड सदस्य पद के लिए सर्वाधिक 405 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इनमें एक नामांकन रद्द होने के बाद 404 नामांकन वैध पाए गए। 56 प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने के बाद अब 348 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 77 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। सभी नामांकन वैध पाए गए तथा 7 प्रत्याशियों ने नाम वापिस लिया, जिसके बाद 70 उम्मीदवार शेष रह गए हैं। 15 पंचायत समिति क्षेत्रों में से केवल 04 समिति क्षेत्र के 07 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापिस लिए हैं।

पंचायत समिति गरोला के तीन उम्मीदवारों शम्मी कपूर, पवन कुमार व शिव कुमार ने अपने-अपने नामांकन पत्र वापिस लिए हैं। इस समिति क्षेत्र में अब 04 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

सचूईं पंचायत समिति से युगल किशोर व जगदीश चंद ने अपने नामंकन पत्र वापिस लिए हैं। इस समिति क्षेत्र में अब 07 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

पंचायत समिति सियूंर में मीरा देवी द्वारा नामांकन पत्र वापिस लेने के बाद इस समिति क्षेत्र में प्रत्याशियों की संख्या 03 रह गई है।

पंचायत समिति दुर्गेठी में कांता देवी द्वारा नामांकन पत्र वापिस लेने के बाद इस समिति क्षत्र में उम्मीदवारों के संख्या 06 रह गई है।

इसके अलावा पंचायत समिति चोबिया में 03 हड़सर में 06 पूलन में 06, खणी में 06, भरमौर में 07, नयाग्रां में 02 कुलेठ में 03, होली में 04, चन्हौता में 04, जगत में 02 व तुंदाह में 07 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं।

02 वार्डों खणी व भरमौर के जिला परिषद सदस्य पद के लिए 12 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। सभी नामांकन वैध पाए गए, जबकि दोनों वार्डों में से एक-एक प्रत्याशी द्वारा नाम वापस लेने के बाद अब 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

अंतिम उम्मीदवार सूची

क्रम संख्या पद कुल प्राप्त नामांकन स्क्रूटनी में रद्द स्क्रूटनी के बाद वैध नामांकन नाम वापसी अंतिम वैध उम्मीदवार
1 प्रधान 183 1 182 48 134
2 उप प्रधान 164 0 164 30 134
3 वार्ड सदस्य 405 1 404 56 348
4 पंचायत समिति सदस्य 77 0 77 7 70
5 जिला परिषद सदस्य 12 0 12 2 10
कुल 841 2 839 143 696

Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page