Ghoghad.com

घोघड़, चम्बा, 17 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला द्वारा प्रदेश के 68 विस क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए 71 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है।

चम्बा जिला में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 05 विधानसभा क्षेत्रों में 06 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जारी सूची के अनुसार निम्नलिखित प्रतिनिधियों को ब्लॉक कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी गई है:

  • चुराह (SC) – भूपेंद्र सिंह ठाकुर
  • भरमौर (ST) –  संजू राम (संजय ठाकुर)
  • पांगी-भरमौर (ST) –  सुभाष चौहान
  • चम्बा – ओम प्रकाश
  • डलहौजी – अमित शर्मा
  • भटियात – विजय कंवर

भरमौर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बागडोर पूर्व वन मंत्री ठाकर सिंह भरमौरी के बेहद करीबी संजय ठाकुर को मिलने से भरमौर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रसन्नता जाहिर की है। संजय ठाकुर ग्राम पंचायत प्रंघाला के प्रधान, कांग्रेस सरकार के दौरान वन निगम में निदेशक का पदभार भी सम्भाल चुके हैं।

पूर्व युंका अध्यक्ष सुरे्श ठाकुर ने कहा कि संजय ठाकुर पार्टी का नेतृत्व कुशलता पूर्वक सम्भालने की योग्यता रखते हैं।

 अनिल शर्मा सुन्नू बताते हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ता लम्बे समय से संजय ठाकुर को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने की मांग कर रहे थे। उनके पदभार सम्भालने से भरमौर कांग्रेस में एकजुटता बढ़ेगी।

युकां अध्यक्ष हितेष जरयाल ने संजय ठाकुर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा व दिशा मिलेगी।

पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भजन ठाकुर ने संजय ठाकुर को सौंपी गई जिम्मेदारी के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया । उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस को जो मजबूती पूर्व वन मंत्री ठाकर सिंह भरमौरी के कार्यकाल थी, संजय ठाकुर उसे और आगे ले जाने में सक्षम हैं।

इस अवसर पर नव नियुक्त कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय ठाकुर ने कहा कि वे समूचे भरमौर विस क्षेत्र में संगठन को एकजुट करने की दिशा में प्रयास करेंगे ताकि लोकतंत्र को कमजोर बना रहे व साम्प्रदायिक सौहार्द को खराब कर रहे संगठनों को रोका जा सके । उन्होंने कहा कि शीघ्र ही संगठन की कार्यकारिणी का गठन कर सामान्य बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें आम कार्यकर्ताओं के सुझावों पर कार्य किया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी की ओर से की गई इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना बताया जा रहा है।

पार्टी नेतृत्व ने नवनियुक्त अध्यक्षों से अपेक्षा जताई है कि वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।

स्थानीय स्तर पर इन नियुक्तियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page