Ghoghad.com

घोघड़, चम्बा, 29 जून 2026 : जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तीसा (चुराह) के चुनावों के सफल एवं समन्वित संचालन के लिए समन्वय समिति का गठन कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पूर्व जिला अध्यक्ष चम्बा कमल ठाकुर को चुनाव प्रक्रिया के लिए ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) नियुक्त किया गया है।

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कमल ठाकुर चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होने से पहले तीसा पहुंचकर समन्वय समिति के सदस्यों एवं निर्वाचित ब्लॉक समिति सदस्यों के साथ संपर्क स्थापित करेंगे। इसके साथ ही आवश्यक बैठक आयोजित कर चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे तथा चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के बाद विस्तृत रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा एवं जिला प्रभारी को सौंपेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित समन्वय समिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं पूर्व प्रत्याशी यशवंत खन्ना, पूर्व विधायक सुंदर सिंह भारद्वाज, हिमाचल प्रदेश सरकार की हज कमेटी के चेयरमैन दिलदार बट्ट, जिला अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, प्रकाश भुटानी तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चुराह के अध्यक्ष भूपिंद्र ठाकुर को सदस्य बनाया गया है।

अधिसूचना की प्रतिलिपि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, संगठन महासचिव, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं सह-प्रभारी सहित संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं जानकारी के लिए प्रेषित की गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने उम्मीद जताई है कि गठित समन्वय समिति के माध्यम से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तीसा के चुनाव निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page