Ghoghad.com

घोघड़, चम्बा, 29 जून 2026 : क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) चम्बा ने जुलाई 2026 माह के लिए वाहन फिटनेस परीक्षण एवं ड्राइविंग टेस्ट का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले के विभिन्न आरएलए कार्यालयों में निर्धारित तिथियों पर वाहन फिटनेस जांच तथा ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। विभाग ने सभी वाहन स्वामियों एवं ड्राइविंग लाइसेंस अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों पर ही उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है।

जुलाई 2026 का फिटनेस एवं ड्राइविंग टेस्ट कार्यक्रम

कार्यालय/स्टेशन वाहन फिटनेस टेस्ट ड्राइविंग टेस्ट
आरटीओ चम्बा 01, 15 एवं 29 जुलाई 16 एवं 30 जुलाई
आरएलए चम्बा 18 जुलाई
आरएलए चुवाड़ी 07 जुलाई 07 जुलाई
आरएलए भरमौर 08 जुलाई 08 जुलाई
आरएलए सलूणी 09 जुलाई 09 जुलाई
आरएलए डलहौजी 14 जुलाई 14 जुलाई
आरएलए तीसा 17 जुलाई 17 जुलाई
आरएलए पांगी 22 जुलाई 22 जुलाई

विभाग के अनुसार सभी वाहन फिटनेस परीक्षण वाले दिन वाहनों का निरीक्षण केवल शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा। ड्राइविंग टेस्ट संबंधित मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई), आरटीओ एवं पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण (आरएलए) द्वारा निर्धारित तिथियों पर ही आयोजित किए जाएंगे।

आरटीओ कार्यालय ने सभी संबंधित आरएलए को निर्देश दिए हैं कि पर्याप्त तिथियां उपलब्ध होने के कारण मामलों को अनावश्यक रूप से अन्य जोन में अग्रेषित न किया जाए। हालांकि किसी आपात स्थिति में संबंधित प्राधिकारी आवश्यकता अनुसार मामला अन्य स्थान पर भेज सकता है।

निर्देशों में यह भी कहा गया है कि परीक्षण के दौरान कानून व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण बनाए रखने के लिए आवश्यकता पड़ने पर पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक अथवा अन्य विशेष परिस्थितियों में जारी कार्यक्रम में परिवर्तन, संशोधन अथवा रद्द किया जा सकता है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन दिनों किसी स्टेशन पर फिटनेस अथवा ड्राइविंग टेस्ट निर्धारित नहीं होगा, उन दिनों मोटर वाहन निरीक्षक कार्यालय में उपस्थित रहकर डीटीएस, पीसीसी, रेंट-ए-बाइक सहित अन्य निरीक्षण संबंधी कार्यों का निष्पादन करेंगे तथा पूर्व अनुमति के बिना अवकाश पर नहीं जाएंगे।

साथ ही सभी वाहन स्वामियों को अपने वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप तथा पीले/लाल रंग के रिफ्लेक्टर (आई-कैट) अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, चम्बा ने वाहन स्वामियों एवं ड्राइविंग लाइसेंस अभ्यर्थियों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समय पर उपस्थित होकर प्रक्रिया पूरी करने तथा विभागीय निर्देशों का पालन करने की अपील की है।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page