Ghoghad.com

घोघड़, भरमौर (चम्बा), 29 जून 2026 : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) के विद्युत उपमंडल घरवाला ने 30 जून को 11 केवी गहरा तथा 11 केवी सुनारा फीडरों पर आवश्यक रखरखाव एवं विद्युत लाइनों के साथ लगे पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य निर्धारित किया है। इस कारण दोनों फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विभाग के अनुसार 11 केवी गहरा फीडर के शटडाउन के चलते 63 केवी गहरा, 25 केवी मड़सा, 50 केवी दुराली सहित गहरा, लेच, पीयूहरा, छताड़ी, खुडेल, बालोत तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इसी प्रकार 11 केवी सुनारा फीडर के रखरखाव कार्य के दौरान लोथल पंचायत के बूड़ी गांव तथा सुनारा, तागी, धीमला, बकाणी, गुराड, डुलाड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी निर्धारित अवधि तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रतिकूल मौसम अथवा अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों में शटडाउन की अवधि या तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है।

सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल घरवाला ने बताया कि रखरखाव कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने अस्थायी असुविधा के लिए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page