घोघड़, चम्बा 05 जून : विश्व पर्यावरण दिवस पर आज जनजातीय क्षेत्र भरमौर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने समाज को जागरूक बनाने वाले स्लोगन पढ़ते हुए रैलियां निकालीं।
तहसीलदार भरमौर तेज राम की अगुआई में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भरमौर मुख्यालय में सफाई व पौधारोपण अभियान चलाया। ग्रामीण विकास विभाग स्टाफ ने पट्टी नाला नामक स्थान पर देवदार के 25 पौधे रोपे।









रावमापा भरमौर, पूलन,रावमापा कन्या भरमौर, शिवालिक पब्लिक हाई स्कूल भरमौर, श्री जयकृष्ण गिरी पब्लिक हाई स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर पर्यावरण सुरक्षा को लेकर रैलियां निकालीं।
1. स्लोगन प्रतियोगिता
स्थान | नाम | कक्षा |
---|---|---|
प्रथम | मानवी शर्मा | 8वीं |
द्वितीय | ऋया देवी | 12वीं |
तृतीय | आर्यन शर्मा | 8वीं |
2. पोस्टर प्रतियोगिता
स्थान | नाम | कक्षा |
---|---|---|
प्रथम | आर्यन वर्मा | 8वीं |
द्वितीय | काव्यांश | 8वीं |
तृतीय | राची देवी | 12वीं |
3. भाषण प्रतियोगिता
सीनियर वर्ग:
स्थान | नाम | कक्षा |
---|---|---|
प्रथम | पृथिका ठाकुर | 12वीं |
द्वितीय | ऋया कुमारी | 12वीं |
जूनियर वर्ग:
स्थान | नाम | कक्षा |
---|---|---|
प्रथम | नवेदिता | 7वीं |
द्वितीय | आर्यन शर्मा | 8वीं |