घोघड़,चुवाड़ी 19 मार्च : हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (HPPWD) के चुवाड़ी मंडल द्वारा विभिन्न सड़क मुरम्मत और रखरखाव कार्यों के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इन टेंडरों के तहत भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मुरम्मत और सुधार कार्य किए जाएंगे। इच्छुक ठेकेदारों से निविदाएं मांगी गई हैं, जिन्हें 22 मार्च 2025 को खोला जाएगा।
- टेंडर फॉर्म बिक्री की तिथि: 21 मार्च 2025
- टेंडर खोलने की तिथि: 22 मार्च 2025
- अवधि: सभी कार्यों की अवधि तीन महीने तय की गई है।
- टेंडर फीस: ₹350 (गैर-वापसी योग्य)
- कार्यों की कुल संख्या: 22
- योग्यता: केवल एचपीपीडब्ल्यूडी (HPPWD) में पंजीकृत और पात्र ठेकेदार ही भाग ले सकते हैं।
शर्तें और नियम:
- टेंडर उन्हीं ठेकेदारों को जारी किए जाएंगे, जिनका प्रदर्शन संतोषजनक पाया गया है।
- पिछले पांच वर्षों में ठेकेदार ने इसी तरह के कार्य किए होने चाहिए।
- जीएसटी नंबर, अर्नेस्ट मनी और टेंडर फॉर्म शुल्क के साथ आवेदन जमा करना अनिवार्य होगा।
यह निविदाएं चुवाड़ी डिवीजन, एचपीपीडब्ल्यूडी द्वारा प्रकाशित की गई हैं। इच्छुक ठेकेदार 22 मार्च को 11 बजे तक टेंडर जमा कर सकते हैं, जो उसी दिन दोपहर 12 बजे खोले जाएंगे।