घोघड़, चम्बा(भरमौर), 14 जून 2025 : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं परियोजना अधिकारी, आईटीडीपी भरमौर कुलबीर सिंह राणा की अध्यक्षता में 13 जून 2025 को आयोजित बैठक में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान‘ के अंतर्गत जागरूकता और लाभ संतृप्ति शिविरों के आयोजन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
अभियान का उद्देश्य आधार नामांकन, आयुष्मान भारत, पीएम किसान, जनधन योजना, राशन कार्ड, आय एवं जाति प्रमाण पत्र जैसी जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभों को जनजातीय क्षेत्रों के पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना है। यह अभियान 15 जून से 30 जून 2025 तक चलेगा।
शिविरों की निर्धारित तिथियां व स्थान:
क्रम | पंचायत का नाम | स्थान | तिथि | शामिल विभाग |
---|---|---|---|---|
1 | हड़सर | पंचायत घर | 18 जून 2025 | स्वास्थ्य, राजस्व |
2 | भरमौर | चौरासी परिसर | 21 जून 2025 | आयुष, सामाजिक न्याय |
3 | गरोला | फॉरेस्ट रेस्ट हाउस | 23 जून 2025 | ग्रामीण विकास, पंचायती राज |
4 | होली | फॉरेस्ट रेस्ट हाउस | 25 जून 2025 | पशुपालन |
5 | दुर्गेठी | फॉरेस्ट रेस्ट हाउस | 27 जून 2025 | कृषि, बागवानी |
6 | पूलन | नाग मंदिर के पास | 28 जून 2025 | बाल विकास विभाग आदि |
7 | रुनूहकठी | पंचायत घर | 30 जून 2025 | समस्त विभाग |
अभियान की सफलता के लिए खंड विकास अधिकारी भरमौर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो सभी शिविरों की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, एनजीओ आदि तक पहुँचाएंगे। पंचायत सचिव व ग्राम रोजगार सहायक की शिविर में उपस्थिति अनिवार्य होगी।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित केंद्र व राज्य योजनाओं की जानकारी तैयार कर शिविरों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविरों में स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।
योग दिवस का आयोजन
अभियान के अंतर्गत 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भी भरमौर उपमंडल में आयुष विभाग की देखरेख में मनाया जाएगा। सभी विभागों को इसमें भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं।