घोघड़, भरमौर, 6 अप्रैल 2025 : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 10 अप्रैल 2025 से चम्बा जिला के पांच दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। अपने दौरे की शुरुआत वे भटियात विस से करेंगे । भाजपा मंडल अध्यक्ष भरमौर अंग्रेज कपूर ने जानकारी देते हुए कहा कि 12 अप्रैल 2025 को वे भरमौर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस अवसर पर वे सुबह 11:00 बजे मैहला ग्राउंड में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
जय राम ठाकुर जला के प्रत्येक मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों के अध्यक्षों, बूथ पालकों, BLA, मंडल पदाधिकारियों एवं विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठों से संवाद करेंगे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष भरमौर अंग्रेज कपूर ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में मैहला में उपस्थित होकर जयराम ठाकुर का स्वागत करें व उनके दिशा निर्देश प्राप्त करें।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का प्रवास कार्यक्रम (10 से 14 अप्रैल, 2025)
-
10 अप्रैल, भटियात विधानसभा
🕚 सुबह 11:00 — कार्यकर्ताओं व सम्मानित जनों को संबोधित करेंगे -
11 अप्रैल, डलहौजी विधानसभा
🌙 रात्रि विश्राम: डलहौजी, सुबह 11:00 — कार्यकर्ताओं व सम्मानित जनों को संबोधित करेंगे -
12 अप्रैल, भरमौर विधानसभा
🕚 सुबह 11:00 — कार्यकर्ताओं व सम्मानित जनों को संबोधित करेंगे
🌙 रात्रि विश्राम: भरमौर -
13 अप्रैल, तीसा विधानसभा
🕚 सुबह 11:00 — कार्यकर्ताओं व सम्मानित जनों को संबोधित करेंगे
🌙 रात्रि विश्राम: तीसा -
14 अप्रैल, चुराह विधानसभा
🕚 सुबह 11:00 — कार्यकर्ताओं व सम्मानित जनों को संबोधित करेंगे