घोघड़, भरमौर, 19 मई 2026 : मणिमहेश यात्रा मार्ग पर जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) भरमौर विकास शर्मा ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार हड़सर से आगे मणिमहेश झील की ओर सभी प्रकार की सार्वजनिक आवाजाही, ट्रैकिंग और तीर्थ यात्रा पर 20 मई 2026 से 3 जून 2026 तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

