घोघड़, चम्बा, 18 जून : जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर 19 जून को जिला चम्बा के सभी ब्लॉकों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस अवसर पर सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। कार्यक्रमों में पौधारोपण अभियान, रक्तदान शिविर, अस्पतालों एवं अनाथ आश्रमों में फल वितरण जैसी गतिविधियां शामिल रहेंगी।
सुरजीत शर्मा भरमौरी ने बताया कि जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम चम्बा में आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत पौधारोपण के साथ-साथ अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तथा किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, दलितों, युवाओं, छात्रों और महिलाओं के अधिकारों के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष पर चर्चा एवं परिचर्चा भी आयोजित की जाएगी।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को कार्यक्रमों को सफल एवं प्रभावी ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तथा एआईसीसी वार रूम को भी प्रेषित की जाएगी।

Ghoghad, Chamba, June 18: Advocate Surjit Sharma Bharmouri, President of the District Congress Committee, Chamba, announced that various programs will be organized across all blocks of Chamba district on June 19 to mark the birthday of Congress leader and Leader of the Opposition in the Lok Sabha, Rahul Gandhi.
He stated that Congress workers would organize events focused on public service and social welfare. These activities will include tree plantation drives, blood donation camps, and the distribution of fruits in hospitals and orphanages.
Surjit Sharma Bharmouri mentioned that the main district-level event would be held in Chamba, featuring tree plantation and the distribution of fruits to patients in hospitals.
He added that discussions and deliberations would also be held during these events regarding Rahul Gandhi’s ‘Bharat Jodo Yatra’ and his ongoing struggle for the rights of farmers, laborers, tribals, Dalits, youth, students, and women.
The District President stated that instructions have been issued to all Block Congress Presidents to organize these programs effectively and successfully. Reports on the events conducted by each block will be submitted to the State Congress office and the AICC War Room.
