Ghoghad.com

घोघड़, चम्बा, 30 जून 2026 : औषधियों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और दवा बिक्री व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से चम्बा जिला के विभिन्न उपमंडलों में औषधि विक्रेताओं एवं केमिस्ट दुकानों पर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिलेभर में कुल 41 केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दवा दुकानों में उपलब्ध औषधियों के स्टॉक तथा वैधानिक अभिलेखों का गहन सत्यापन किया। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि दवाओं का भंडारण एवं बिक्री औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम (Drugs & Cosmetics Act) के प्रावधानों के अनुरूप हो रही है।

निरीक्षण दल ने सभी दवा विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे अधिनियम के सभी नियमों का कड़ाई से पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध लेन-देन, असामान्य खरीद-बिक्री या दवाओं के दुरुपयोग की आशंका होने पर इसकी सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के निरीक्षण अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि प्रतिबंधित एवं संवेदनशील दवाओं के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और आम जनता को सुरक्षित एवं नियमानुसार औषधियां उपलब्ध हों।

जानकारी अनुसार इन सभी दुकानों पर कोई संदिग्ध औषधि बरामद होने की पुष्टि नहीं हुई है।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page