घोघड़, भरमौर, 29 मई : पंचायत चुनावों के दूसरे चरण में भरमौर विकास खंड की 15 ग्राम पंचायतों रुणूहकोठी, लामू, दियोल, चन्हौता, कुठेड़, प्रंघाला, सचूईं, भरमौर, चन्हौता, औरा, सियूंर, गरीमा, खणी, चोबिया, गरोला में मतदान हुआ है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भरमौर संजय ठाकुर ने ग्राम पंचायत प्रंघाला से प्रधान पद का चुनाव जीत लिया है। उनकी जीत कांग्रेस पार्टी का मनोबल बढ़ाने में टॉनिक का काम कर सकती है।
क्षेत्र की दूसरी हॉट सीट ग्राम पंचायत सचूईं में पूर्व प्रधान संजीव ठाकुर की पत्नी तनुजा ठाकुर भी चुनाव जीत गई हैं। इस पंचायत में कांग्रेस खेमे से दो जबकि भाजपा खेमे से समर्थित एक उम्मीदवार चुनाव मैदान था।
उधर एक अन्य महत्वपूर्ण चुनाव परिणाम में पूर्व विधायक जिया लाल की पुत्रवधू उषा कुमारी प्रधान पद के चुनाव में विजयी हुई हैं। भरमौर मुख्यालय में इस चुनाव पर लोग नजरें आवश्य गढ़ाए देख रहे थे परंतु कोई भी खुलकर कह नहीं पा रहा था।

