Ghoghad.com

  घोघड़, भरमौर 26 मई : हिप्र में जारी पंचायती राज संस्थाओं के पहले चरण के चुनाव आज समाप्त हो गए हैं। जिला परिषद व  पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव से सम्बंधित मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा कर दिया गया है। जिनकी मतगणना 31 मई को होगी जबकि पहले चरण के मतदान में शामिल ग्राम पंचायतों के पंचायत प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्य पदों की मतगणना आज जारी है।
भरमौर विकासखंड में पहले चरण में 16 पंचायतों में मतदान हुआ है जिसमें ग्राम पंचायत कुगती, हड़सर तुंदाह, पूलन, उल्लांसा, सांह, घरेड़, बड़ग्रां, ग्रौंडा, नयाग्रां, कुलेठ, कुआरसी, जगत, सैहली, दुर्गेठी व होली शामिल हैं। कुछ पंचायतों को छोड़कर शेष में पंचायत प्रधान, उप प्रधान व वार्ड सदस्य पदों के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं जिनके चुनाव परिणामों की सूची निम्नलिखित है –  
क्रमांक ग्राम पंचायत प्रधान (विजेता) उप प्रधान (विजेता) स्थिति / टिप्पणी
1 कुगती रीना शर्मा ऋतिक शर्मा  रीना देवी 21 मतों से विजयी
2 हड़सर रजनी देवी नेक राज परिणाम घोषित
3 तुंदाह पुरुषोतम कुमार भूरू राम परिणाम घोषित
4 पूलन अंग्रेज कपूर सुनील कुमार अंग्रेज कपूर 236 मतों से विजयी
5 उल्लांसा पिंकी देवी सुरजीत परिणाम घोषित
6 सांह भूरी सिंह सुरजीत परिणाम घोषित
7 घरेड़ मीना कुमारी मनोहर लाल मीना कुमारी 01 मत से विजयी
8 बड़ग्रां अशोक कुमार अभिषेक परिणाम घोषित
9 ग्रौंडा कविता देवी शेर सिंह  कविता देवी 29 मतों से विजयी
10 नयाग्रां अंजू ठाकुर कुलदीप कुमार परिणाम घोषित
11 कुलेठ श्याम शर्मा ठाकुर सिंह  श्याम शर्मा 28 मतों से जीते
12 कुआरसी कमल किशोर संजीव कुमार परिणाम घोषित
13 जगत मधु देवी छज्जू राम परिणाम घोषित
14 सैहली देवेंदर कुमार नेक राज परिणाम घोषित
15 दुर्गेठी प्यारू राम दिनेश कुमार परिणाम घोषित
16 होली लक्ष्मी देवी रमेश चंद परिणाम घोषित
17 कूंर कल्पना शर्मा विपिन शर्मा कल्पना शर्मा 301 मतों से विजयी

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत तुंदाह के प्रधान व ग्रौंडा व नयाग्रां के उप प्रधान पदों पर सर्व सम्मति से प्रतिनिधि पहले ही चुने जा चुके हैं।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page