घोघड़,चम्बा, 02 मई : चौरासी व्यापार मंडल भरमौर के द्विवार्षिक आम चुनाव शुक्रवार को साडा कॉम्प्लेक्स हॉल भरमौर में सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया व्यापार मंडल की कोर कमेटी एवं पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के व्यापारियों ने भाग लिया।
चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से महिंद्र पटियाल को चौरासी व्यापार मंडल भरमौर का प्रधान चुना गया, जबकि सुमित ठाकुर को एक बार फिर महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और अनुशासन देखने को मिला, जिससे व्यापारियों में उत्साह का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान रंजीत शर्मा सहित वरिष्ठ सदस्य जैसी राम ठाकुर, टेक चंद ठाकुर, देशराज शर्मा, कालू शर्मा, पाली ठाकुर, तिलक शर्मा, पवन पटियाल, आजाद जरियाल, अभिलाष पटियाल, शांता ठाकुर, नीरज महाजन, मिलाप पटियाल, प्यार शर्मा, राजू शर्मा, रमेश शर्मा, विनय सन्याल, तेजू राम, काकू शर्मा, मदन सन्याल, विशाल, मोहित, विरेन्द्र शर्मा, सन्नी शर्मा, विक्की ठाकुर, काका राम, कर्ण (एडवोकेट), नवीन ठाकुर, मनोज शर्मा और करनैल सहित कुछ अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित व्यापारियों ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में व्यापार मंडल क्षेत्र के व्यापारियों के हितों की मजबूती से पैरवी करेगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करेगा।

