Ghoghad.com

घोघड़, चम्बा, 12 नवम्बर :  जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भरमौर मुख्यालय में खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। राजकीय महाविद्यालय भरमौर में यह प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई।

इस खेल मेले के पहले दिन कबड्डी के मुकाबले सम्पन्न हुए। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया जिसका फाइनल मुकाबला रावमापा गरोला व रावमापा होली की टीमों के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक इस मुकाबले में रावमापा गरोला ने रावमापा होली को 10 अंकों से हरा दिया। रावमापा ने 27 अंक तो गरोला ने 37 अंक प्राप्त किए ।

प्रतियोगिता की निर्णायक समिति अध्यक्ष गोवर्धन चौहान ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस के अवसर चल रहे खेल मेले में कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, कौड़ी व रस्साकस्सी खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में आज कबड्डी प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई जिसमें होली की टीम विजेता रही है। उन्होंने कहा कि 14 नवम्बर तक सभी प्रतिस्पर्धाएं समाप्त हो जाएंगी और 15 नवम्बर को विजेता टीमों को इनाम दिए जाएंगे।

खेल प्रतियोगिताओं का संचालन सुरेंद्र ठाकुर, ओमेंद्र ठाकुर, शक्ति प्रसाद जैसे अनुभवी खेल प्रशिक्षकों की निर्णायक समिति कर रही है।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page