घोघड़, शिमला, 6 जून 2025 : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश ने राज्य हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में चम्बा जिले के भरमौर और होली अस्पतालों में छह स्टाफ नर्सों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई जनहित में की गई है और तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
यह आदेश न्यायमूर्ति जनक राज बनाम हिमाचल सरकार मामले में हाईकोर्ट द्वारा 28 मई 2025 को पारित निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है। आदेश के अनुसार, जिन छह स्टाफ नर्सों को स्थानांतरित किया गया है, उनकी जानकारी निम्नानुसार है:
क्रम | नाम | वर्तमान तैनाती | नई तैनाती |
---|---|---|---|
1 | पूजा राणा | नागरिक अस्पताल, पालमपुर, कांगड़ा | नागरिक अस्पताल, भरमौर, चंबा |
2 | सीमा | नागरिक अस्पताल, पालमपुर, कांगड़ा | नागरिक अस्पताल, भरमौर, चंबा |
3 | सुनीता देवी | नागरिक अस्पताल, रेहन, कांगड़ा | नागरिक अस्पताल, भरमौर, चंबा |
4 | रजनीश कुमारी | नागरिक अस्पताल, रेहन, कांगड़ा | नागरिक अस्पताल, भरमौर, चंबा |
5 | निशा | नागरिक अस्पताल, भवारना, कांगड़ा | नागरिक अस्पताल, होली, चंबा |
6 | पूनम कुमारी | नागरिक अस्पताल, भवारना, कांगड़ा | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, होली, चंबा |
स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इन अधिकारियों को तुरंत कार्यमुक्त करें ताकि इन्हें भरमौर और होली में तत्काल योगदान दिलाया जा सके। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर इन आदेशों की अनुपालना नहीं हुई, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इसकी सूचना माननीय उच्च न्यायालय को दी जाएगी।
यह आदेश निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हिमाचल प्रदेश द्वारा 6 जून 2025 को जारी किया गया।