घोघड़, चम्बा 21 दिसम्बर : भरतीय युवा कांग्रेस ने प्रदेश के युकां संगठन के ब्लॉक, विधानसभा, जिला व प्रदेश कार्यकारिणी के लिए हुए चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बीती रात करीब नौ बजे यह चुनाव परिणाम घोषित किए हैं। संगठन ने अपनी वेबसाईट पर इन सभी वर्गों के चुनाव परिणामों की घोषणा की है।
इन चुनावों में भरमौर विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस कमेटी के चुनाव परिणामों के बाद सात सदस्यों की टीम चुनकर सामने आई है जिसमें । विभिन्न पदों पर चुने गए प्रत्याशियों को उनके योगदान और जन समर्थन के आधार पर पदभार सौंपा गया।
चुनाव परिणाम और पदभार
हितेश जरयाल को कुल 2654 में से सर्वाधिक 897 वोट प्राप्त हुए हैं और उन्हें अध्यक्ष (President) के पद पर नियुक्त किया गया है।
सूरज ठाकुर को 877 वोट के साथ उपाध्यक्ष (Vice President-OPEN) का पदभार सौंपा गया।
विकास कुमार को 465 वोट मिले और उन्होंने उपाध्यक्ष (Vice President-ST) के पद पर जीत हासिल की।
बिक्रम सिंह ठाकुर को 327 वोट मिले और उन्होंने महासचिव (Gen. Secy-OPEN) का स्थान प्राप्त किया।
साहिल ठाकुर और मुकेश ठाकुर क्रमशः 15 और 17 वोटों के साथ महासचिव (Gen. Secy-OPEN) बने।
मितिन कुमार को 22 वोट मिले और उन्हें भी महासचिव (Gen. Secy-OPEN) के रूप में चुना गया है।
अध्यक्ष पद पर हितेश जरयाल की जीत ने उन्हें क्षेत्र में सबसे अधिक समर्थन प्राप्त नेता बना दिया। चुनाव परिणाम के बाद जनजातीय क्षेत्र भरमौर स्थित उनके गांव बड़ेई में युवाओं ने खूब जश्न मनाया । रात भर से उन्हें शुभकामना संदेश प्राप्त होने आरम्भ हो गए हैं।
संगठन के कार्यकारिणी ढांचे में सबसे अधिक मत प्राप्त करने वाले को अध्यक्ष पद, उससे कम मत प्राप्त करने वाले को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी व इसी क्रमानुसार पदभार तय किए गए हैं।
हितेश जरियाल ने कहा कि इस विधान सभा के युवाओं के भरोसे पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। राजनीति में युवाओं के हितों को प्रमुखता से उठाने पर कार्य किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि यह चुनाव युवा कांग्रेस के क्षेत्रीय नेतृत्व के लिए नई दिशा तय करेगा और भरमौर क्षेत्र में युवाओं के योगदान को बढ़ावा देगा।