Ghoghad.com

घोघड़, भरमौर, 06 जून 2026 : पंचायत समिति भरमौर के नव-निर्वाचित 15 सदस्यों को शनिवार को लघु सचिवालय भरमौर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उपमंडलाधिकारी (ना.) भरमौर विकास शर्मा ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, पारदर्शिता तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर एसडीएम विकास शर्मा ने कहा कि पंचायत समिति ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे निष्पक्षता, ईमानदारी तथा जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे बजट एवं संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए ताकि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने नव-निर्वाचित सदस्यों से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जब योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र लोगों तक पहुंचेगा और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा, तभी जनप्रतिनिधियों के दायित्वों की सार्थक पूर्ति मानी जाएगी।

समारोह के दौरान पंचायत समिति के सभी नव-निर्वाचित सदस्य उपस्थित रहे तथा उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

पंचायत समिति भरमौर के नव-निर्वाचित सदस्य

क्रमांक पंचायत समिति क्षेत्र निर्वाचित सदस्य
1 गरोला जय शंकर
2 चोबिया ऊषा देवी
3 कुलेठ गुलशन कुमार
4 हड़सर मनोहर
5 चन्हौता राकेश कुमार
6 होली शुभकरण
7 सांह पूजा देवी
8 नयाग्रां आरती देवी
9 जगत शिल्पा देवी
10 दुर्गेठी ममता शर्मा
11 पूलन जोशना देवी
12 खणी प्रवेश कुमार
13 भरमौर कुमारी सारिका
14 तुन्दाह सुनीता देवी
15 सचूईं रविंद्र कुमार

फोटो कैप्शन: लघु सचिवालय भरमौर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत पंचायत समिति भरमौर के नव-निर्वाचित सदस्य एवं प्रशासनिक अधिकारी सामूहिक चित्र में।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page