Ghoghad.com

घोघड़, चम्बा, 20 मई 2026 : पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बुधवार को विकास खंड भरमौर का दौरा कर चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

दौरे के दौरान उन्होंने बैलेट पेपर लिखने के कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में तेजी के साथ-साथ गुणवत्ता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।

उपायुक्त ने बैलेट पेपर तैयार करने की व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ-साथ भरमौर में स्थापित स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र का भी विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े आवश्यक प्रबंधों की जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम विकास शर्मा, जिला विकास अधिकारी तविंदर कुमार तथा तहसीलदार तेजराम भारद्वाज भी उपस्थित रहे।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page