Ghoghad.com

घोघड़, भरमौर, 12 अप्रैल : कार्तिक स्वामी मंदिर कुगती के कपाट खुलने के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने भरमौर से कुगती तक विशेष बस सेवा शुरू की है। यह सेवा 13 और 14 अप्रैल को संचालित की जाएगी।

विभाग द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार 13 अप्रैल को भरमौर से कुगती के लिए सुबह 9 बजे, दोपहर 12 बजे और शाम 3:30 बजे बसें रवाना होंगी। वहीं कुगती से भरमौर वापसी के लिए सुबह 11 बजे, दोपहर 2 बजे और शाम 5 बजे बस उपलब्ध रहेगी।

14 अप्रैल को श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए दो बसें चलाई जाएंगी। इस दिन भरमौर से सुबह 6 बजे, 7:30 बजे और दोपहर 3 बजे बसें जाएंगी। कुगती से वापसी का समय दोपहर 12 बजे, 1 बजे और शाम 4:30 बजे निर्धारित किया गया है।

कार्यवाहक एडीएम भरमौर विकास शर्मा ने सूचना जारी करते हुए कहा कि नियमित बस सेवा भी पहले की तरह जारी रहेगी। यदि भीड़ अधिक होती है तो और अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की जाएगी।

प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान सहयोग करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page