Ghoghad.com

घोघड़, चम्बा, 4 अप्रैल : भरमौर में बीती रात  सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हे गई जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार बीती रात नौ बजे पंजसेई गांव की ओर जा रहा  पिकअप वाहन सूंकू टपरी के पास सडक धंसने के कारण गहरी खाई में जा गिरा। पिकअप वाहन HP 73B 3036 दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें मदन कुमार पुत्र पृथिया राम आयु करीब 40 वर्ष निवासी गांव निचली पंजसेई, भरमौर की मृत्यु हो गई है जबकि मनोज कुमार पुत्र पवन कुमार आयु करीब 28 वर्ष निवासी गांव पंजसेई गम्भीर रुप से घायल हो गया है। जिसे भरमौर अस्पताल में उपचार के बाद  चम्बा रैफर किया गया है । मदन व मनोज रिश्ते में चाचा भतीजा हैं। बताया जा रहा है कि दोनों घर लौट रहे थे। जिस समय दुर्घटना हुई उस समय क्षेत्र में भारी वर्षा हो रही थी। वाहन जब दुर्घटना के समय सड़क का डंगा खिसकने से वाहन करीब दो सौ मीटर नीचे लुढ़क गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना स्थल के एक ओर लोनिवि ने खराब मशीनरी डम्प कर रखी है जबकि उसके दूसरे किनारे से सड़क खिसक गई है।

दुर्घटना के बाद लोगों ने दुर्घटना स्थल पर धरना आरम्भ कर दिया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन आरम्भ कर दी है।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page