Ghoghad.com

घोघड़, चम्बा, 02 अप्रैल : भरमौर उपमंडल की ग्राम पंचायत हड़सर में आज वार्षिक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जय बजरंग बली सेवा समिति हड़सर के सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता समारोह के मुख्यातिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं परिवहन निगम निदेशक सुरजीत भरमौरी रहे।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हडसर गांव भरमौर क्षे्त्र के मुख्य स्थानों में से एक है। जहां से मणिमहेश यात्रा पैदल आरम्भ होती है जोकि इस गांव के महत्व को और बढ़ा देता है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष मणिमहेश यात्रा के दौरान आई प्राकृतिक आपदा के दौरान क्षेत्र के लोगों ने यहां फंसे श्रद्धालुओं की तन-मन-धन से खूब सेवा की, जिससे यहां के लोगों की सेवा भावना व आतिथ्य सत्कार वाली छवि बनी है।

सुरजीत भरमौरी ने कहा कि मणिमहेश यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं मिलें इसके लिए मणिमहेश यात्रा का सरकारी तौर पर दर्जा बढ़ाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार के समक्ष रख कर इसे राष्ट्रीय स्तर की यात्रा का दर्जा दिलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हड़सर में सामाजिक गतिविधियों के आयोजिन के लिए यह एक सामुदायिक सराय भवन का निर्माण कार्य करवाया जाएगा जिसका उपयोग स्थानीय लोगों के अलावा मणिमहेश यात्रियों के लिए भी किया जा सके।

इस अवसर पर भाजपा मंडल चौरासी अध्यक्ष अंग्रेज कपूर, निवर्तमान प्रधान खणी श्याम सिंह ठाकुर सहित स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page