Ghoghad.com

घोघड़, चम्बा, 2 अप्रैल 2026: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), चम्बा द्वारा आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) चम्बा में आपदा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना तथा आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले जरूरी सुरक्षा उपायों की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान DDMA चम्बा से सुमित गुप्ता ने प्रतिभागियों को प्राधिकरण की भूमिका, कार्यप्रणाली और आपदा के समय किए जाने वाले समन्वय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा के दौरान त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया अत्यंत जरूरी होती है, जिसके लिए पहले से तैयारी और जागरूकता बेहद महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) चम्बा से भार्गव शर्मा ने DEOC की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह केंद्र आपदा के दौरान सूचना संकलन, निगरानी, समन्वय तथा राहत एवं बचाव कार्यों के संचालन में अहम भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को आपदा से बचाव के उपाय, प्राथमिक उपचार तथा आपात स्थिति में सही निर्णय लेने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।

प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि आमजन में आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता और तैयारी को और अधिक मजबूत किया जा सके।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page