Ghoghad.com

घोघड़, चम्बा 19 सितम्बर : भरमौर के चोभिया-घरेड़ सड़क मार्ग पर आज सुबह एक बोलेरो वाहन की ब्रेक फेल हो गई, चालक किसी तरह वाहन को सुरक्षित स्थान पर इसे पत्थर के ढेर से टकरा कर रोकने में सफल हो पाया।

प्राप्त जानकारी अनुसार आज सुबह ग्राम पंचायत चोभिया से ग्राम पंचायत पूलन की ओर जा रहा बोलेरो वाहन की उस समय ब्रेक फेल हो गई जब वह घरेड़ नामक गांव से कुछ दूरी पर था। उस समय वाहन में कुछ महिलाएं भी मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि सड़क की ढलान पर वाहन की ब्रेक फेल हो गई चालक ने वाहन में बैठी महिलाओं को शांत बने रहने को कहा । इस दौरान एक स्थान पर सड़क कुछ चौड़ी थी और सड़क किनारे पत्थर का ढेर से बना था। चालक ने गाड़ी पत्थर के इस ढेर से टकरा दी जिससे वाहन वहीं रुक गया और बड़ा हादसा भी टल गया। पत्थरों के ढेर से टकराने के कारण वाहन में मौजूद 2 महिलाओं को हल्की चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज नहीं करवाई गई है।

दुर्घटना का दूसरा मामला मणिमहेश यात्रा मार्ग पर घटित हुआ है। यात्रा मार्ग के घोईं नाला नामक स्थान पर एक व्यक्ति शूटिंग स्टोन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल भरमौर लाया गया जहां से उसे चम्बा रैफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार कुगती गांव का संजीव कुमार हडसर-धणछो के बीच अपने घोड़े-खच्चर से सामान ढुलाई का कार्य कर रहा था। इस दौरान घोईं नाला नामक स्थान के पास पहाड़ी से गिरा एक पत्थर अचानक उसकी बांह से टकराया और संजीव बुरी तरह घायल हो गया। उसके साथियों ने घायल संजीव कुमार को अस्पताल पहुंचाया । पुलिस ने मामले की छानबीन आरम्भ कर दी है।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page