घोघड़,चम्बा 22 मार्च : भटियात उपमंडल के अंतर्गत इन दिनों सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों / निर्माण को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। उपमंडलाधिकारी (ना) भटियात पारस अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमण्डल भटियात में जितने भी अवैध कब्जे हैं, उनके कब्जाधारियों के खिलाफ राजस्व अदालत द्वारा बेदखली के आदेश पारित किए गए हैं ।उन सभी द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है।
इस कड़ी में अब तक उपमण्डल भटियात की नगर पंचायत चुवाड़ी में 2 व मलूण्डा गांव में एक अवैध कब्जों को हटाया जा चुका है। तहसील सिहुन्ता के गांव डैंठा, सरोग, सिहुन्ता व समोट तथा उप तहसील ककीरा के ककीरा बाजार में 3 तथा नैनीखड में 1 अवैध कब्जे को उखाड़ा जा चुका है। इस प्रकार अब तक कुल 10 अवैध कब्जों को हटाया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन अवैध कब्जों को खाली करवाने की मुहिम जारी रखेगा।
