Ghoghad.com

घोघड़, चम्बा, 17 मार्च : राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154ए चम्बा-भरमौर पर आज दोपहर बाद भारी चट्टानें दरकने से यातायात हेतु बंद हो गया। चम्बा-भरमौर के बीच लाहल कंध नामक स्थान पर भारी चट्टाने दरकने से सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप्प पड़ गया है। दोपहर दो बजे के बाद भरमौर पहुंचने वाली करीब नौ बसें खडामुख नामक स्थान तक ही पहुंच पाईं। जबकि भरमौर से धर्मशाला व स्थानीय रूटों पर जाने वाली करीब पांच बसें भी यहां से नहीं जा पाई हैं।

लोग बाधित स्थल पर गिरी चट्टानों पर चढ़कर जोखिम लेकर सड़क पार करते रहे। इस दौरान भरमौर के घरेड़ गांव की दर्शना देवी पत्नी फांगणिया राम बाधित स्थल को पार करते हुए संतुलन खोकर गिर पड़ीं । उन्हें घायलावस्था में नागरिक अस्पताल भरमौर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल चम्बा रैफर कर दिया गया।

एनएच प्रबंधन ने सड़क बहाल करने का कार्य आरम्भ कर दिया है परंतु सायं तक सड़क मार्ग अवरुद्ध रहा ।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page