Ghoghad.com

घोघड़, धर्मशाला, 16 मार्च : हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने वर्ष 2026 में प्रदेश के राजकीय तथा निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

बोर्ड की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार प्रथम सेमेस्टर तथा तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट (PAT-2026) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (LEET-2026) निर्धारित तिथियों पर आयोजित किए जाएंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट (PAT-2026) का आयोजन 17 मई 2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा।

वहीं लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (LEET-2026) की परीक्षा 24 मई 2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने तथा परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया मार्च-अप्रैल 2026 से शुरू की जाएगी। आवेदन से संबंधित विस्तृत तिथियां और दिशा-निर्देश बोर्ड द्वारा अलग से जारी किए जाएंगे।

नीचे दिए गए लिंक खोलकर करें प्री-रजिस्ट्रेशन

The Himachal Pradesh Takniki Shiksha Board Dari, Dharamshala – Student Registration


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page