Ghoghad.com

घोघड़, भरमौर(चम्बा), 13 मार्च : बीआरसीसी कार्यालय गरोला में उत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों से आए एसएमसी सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में विद्यालय प्रबंधन समितियों की भूमिका और उनकी सक्रिय भागीदारी पर विशेष चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति के चयन की घोषणा की गई। इसमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला घुड़ैठ ने लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का परिचय दिया। वहीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला ओपण द्वितीय तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुनकर तृतीय स्थान पर रहे।

समारोह में प्रारंभिक शिक्षा खंड अधिकारी गरोला इंदु बाला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन अशोक कुमार तथा श्याम लाल ने उपस्थित एसएमसी सदस्यों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी तथा विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा की गुणवत्ता सुधार में एसएमसी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि द्वारा विजेता विद्यालयों के अध्यापकों और एसएमसी सदस्यों को नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में दीपक कुमार, राजेश कुमार, विशाल कुमार, विपिन कुमार, अनीता देवी, दीपा राम और गीता देवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में कमलेश देवी और राज कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page