घोघड़,चम्बा, 27 नवम्बर : भरमौर उपमंडल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के खाली पड़े पदों को भरने के लिए प्रस्तावित साक्षात्कार, जिन्हें 5 सितम्बर 2025 को होना था लेकिन प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया था, अब 2 दिसम्बर 2025 को आयोजित किए जाएंगे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) भरमौर मुनीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि साक्षात्कार का आयोजन कार्यालय उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) भरमौर में सुबह 11 बजे से किया जाएगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद हेतु साक्षात्कार स्थल व केंद्र
| वृत्त | पंचायत | आंगनबाड़ी केंद्र |
|---|---|---|
| गरोला | उल्लांसा | मझाट |
| दुर्गेठी | दुर्गेठी | मिंद्रा |
आंगनबाड़ी सहायिका के पद हेतु साक्षात्कार स्थल व केंद्र
| वृत्त | पंचायत | आंगनबाड़ी केंद्र |
|---|---|---|
| गरोला | सियूंर | सियूंर, स्वाई |
| होली | होली | अंद्रलाग्रां |
| सिरडी | पूलन | पालन |
| दुर्गेठी | रूणुहकोठी | रूणुहकोठी |
| भरमौर | भरमौर | भरमौर-दो |
| भरमौर | सचुंई | मलकौता-दो |
| ग्रीमा | ग्रीमा | करड़ौता |
सीडीपीओ मुनीश कुमार ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर अपने मूल दस्तावेजों सहित साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित रहें।

