Ghoghad.com

घोघड़,चम्बा, 17 सितम्बर : समग्र शिक्षा अभियान (हिमाचल प्रदेश) के तहत जिला चंबा में आया/हेल्पर (पार्ट-टाइम) पदों को भरने के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। ये नियुक्तियां ब्लॉक स्तर पर आउटसोर्स आधार पर की जाएंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार:

  • पांगी ब्लॉक के लिए इंटरव्यू 22 सितंबर 2025 (सोमवार) को सब-रोज़गार कार्यालय पांगी, किलाड़ में होंगे।

  • तीसा और भरमौर ब्लॉक के लिए इंटरव्यू 19 सितंबर 2025 (शुक्रवार) को रोजगार कार्यालय चंबा में आयोजित किए जाएंगे।

इंटरव्यू का समय सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक तय किया गया है।

पात्रता मानदंड:
उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित ब्लॉक के प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं जिसमें भरमौर ब्लॉक के उम्मीदवार यहां के प्रभारी वीरेंद्र कुमार के मोबाइल नम्बर 7807075867 व  तीसा ब्लॉक के उम्मीदवार वहां के प्रभारी मोहित कुमार के मोबाइल नम्बर 6230924513 पर सम्पर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

भरमौर खंड के 42, पांगी खंड में 40 व 63 विद्यालयों की प्री-प्राइमरी विद्यालयों में ये पद भरे जाएंगे ।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page