घोघड़, शिमला, 16 जुलाई : हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा विशेष पंजीकरण चिह्न ‘HP96-0001’ के आवंटन के लिए 21 जुलाई 2025 से ई-नीलामी (ई-ऑक्शन) प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इच्छुक प्रतिभागी परिवहन विभाग की वेबसाइट https://himachal.nic.in/transport पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी विभाग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से दी गई है।
आवेदन की शर्तें एवं प्रक्रिया: ई-नीलामी में भाग लेने के लिए न्यूनतम बोली राशि ₹5,00,000 (पांच लाख रुपए) तय की गई है।
-
इच्छुक आवेदक को ₹2,000 (गैर-वापसी योग्य) के प्रारंभिक पंजीकरण शुल्क के साथ-साथ 30% अग्रिम राशि ₹1,50,000 जमा करनी होगी।
-
सफल बोलीदाता को छोड़कर अन्य प्रतिभागियों को अग्रिम राशि 5 कार्य दिवस के भीतर वापस कर दी जाएगी।
नीलामी की समयसीमा : पंजीकरण की प्रक्रिया 21 जुलाई से 26 जुलाई 2025 शाम 5 बजे तक चलेगी।
-
रविवार को पंजीकरण नहीं होगा, लेकिन ई-नीलामी में भाग लिया जा सकेगा।
-
बोली की शुरुआत न्यूनतम मूल्य पर होगी और यह ₹1,00,000 (20%) की वृद्धियों में बढ़ेगी। बोली मूल्य में न्यूनतम वृद्धि ₹50,000 से भी हो सकती है।
नतीजों की घोषणा व अंतिम भुगतान : ई-नीलामी का परिणाम 27 जुलाई 2025 (रविवार) शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा।
-
सफल बोलीदाता को शेष राशि 30 जुलाई 2025 (बुधवार) तक जमा करनी होगी, तभी नंबर आवंटित किया जाएगा।
विशेष शर्तें: यदि सफल बोलीदाता किसी कारणवश निर्धारित विशेष नंबर प्राप्त नहीं करता, तो जमा की गई 30% अग्रिम राशि वापस नहीं की जाएगी।
-
वह नंबर अन्य किसी भी आवेदक को नहीं दिया जाएगा और इसके लिए पुनः बोली आयोजित की जाएगी।

