घोघड़, चम्बा , 15 मई 2025 : खंड विकास अधिकारी, भरमौर ने पंचायत चुनावों की तैयारी के तहत पंचायत समिति वार्ड परिसीमन प्रारूप प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं। यह प्रस्ताव पंचायत क्षेत्र भरमौर के तहत आने वाली 31 ग्राम पंचायतों के लिए तैयार किए गए हैं।
खंड विकास विभाग कार्यालय भरमौर में यह प्रस्ताव 15 मई 2025 से 22 मई 2025 तक आम लोगों के निरीक्षण के लिए खुले रहेंगे। यदि किसी नागरिक, संस्था या पंचायत को प्रस्तावित परिसीमन या आरक्षण पर कोई आपत्ति या सुझाव हो, तो वे 22 मई 2025 तक लिखित रूप में कार्यालय खंड विकास अधिकारी भरमौर में प्रस्तुत कर सकते हैं। 23 मई को आपत्ति व सुझावों पर सुनवाई व निपटारा किया जाएगा।
गौरतलब है कि भरमौर विकास खंड के अंतर्गत पहले 29 ग्राम पंंचायतों में 15 पंचायत समितियों का गठन किया गया था, मौजूदा समय में इस विकास खंड में ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। विकास खंड ने नई ग्राम पंचायतों को भी इन्हीं 15 पंचायत समिति वार्डों में समाहित किया है जिससे कुछ पंचायत समिति वार्डों के ढांचे में बदलाव हुआ है।
नए परिसीमन प्रारूप प्रस्ताव में पंचायत समिति में शामिल ग्राम पंचायतों की स्थिति
पंचायत समिति वार्डों का विवरण (जनगणना 2011 के अनुसार)
| पंचायत समिति वार्ड का नाम | जनसंख्या (2011) | वार्ड विस्तार (शामिल पंचायतें) |
|---|---|---|
| गरोला | 4292 | गरोला, उल्लांसा |
| चौबिया | 2239 | चौबिया, प्रंघाला |
| हडसर | 1412 | हडसर, कुगती |
| बजोल | 1203 | बजोल, न्याग्रां, गरौंडा |
| कुलेठ | 1605 | कुलेठ, दिओल |
| होली | 2744 | होली, कुठेड़ |
| चन्हौता | 2490 | चन्हौता, कुआरसी, लामू |
| सिंयूर | 1760 | सांह, सिंयूर |
| जगत | 2530 | रुनूहकोठी, जगत |
| औरा | 3292 | औरा, दुर्गेठी, सैहली |
| तुंदाह | 3286 | तुंदाह, बढग्रां |
| पूलन | 3969 | पूलन, घरेड |
| खणी | 3649 | खणी, ग्रीमा |
| भरमौर | 2634 | भरमौर |
| सचूईं | 2003 | सचूईं |
