Ghoghad.com

घोघड़, भरमौर, (चम्बा) 26 मई 2025 : मणि महेश ट्रस्ट भरमौर कार्यालय द्वारा मणिमहेश यात्रा 2025 के दौरान हेलीकॉप्टर शटल सेवा संचालकों के चयन हेतु निविदा आमंत्रित की गई है। यह जानकारी दिनांक 24 मई 2025 को जारी अधिसूचना के माध्यम से दी गई है।

निविदा क्रमांक SMMT/BMR/Helitaxi/2025-02 के अंतर्गत योग्य और प्रतिष्ठित विमानन कंपनियों/फर्मों से हेलीकॉप्टर सेवाओं के संचालन हेतु आवेदन मांगे गए हैं। ये सेवाएं 9 अगस्त 2025 से 3 सितंबर 2025 तक उपलब्ध कराई जाएंगी। यह संचालन “लीव एंड लाइसेंस” आधार पर किया जाएगा।

निविदा दस्तावेज की कीमत ₹10,000/- निर्धारित की गई है, जिसे कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है अथवा निम्नलिखित वेबसाइट्स से डाउनलोड किया जा सकता है:

बोली दो भागों में — तकनीकी और वित्तीय — अलग-अलग सील बंद लिफाफों में जमा करनी होगी। अंतिम तिथि 15 जून 2025 सुबह 11:00 बजे तक निर्धारित है। उसी दिन दोपहर 12:00 बजे तकनीकी बोली खोली जाएगी।

वित्तीय बोलियों की तिथि केवल तकनीकी रूप से योग्य बोलीदाताओं को ईमेल के माध्यम से सूचित की जाएगी। निविदा प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, संशोधन अथवा परिशिष्ट केवल उपरोक्त वेबसाइट्स पर ही जारी किए जाएंगे।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page