घोघड़, चम्बा, 24 नवम्बर : क्षण भर के गुस्से ने उजाड़ दिए दो परिवार। भरमौर क्षेत्र के घरेड़ गांव में दो दिन पहले हुई मारपीट की घटना ने आज एक गंभीर मोड़ ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्की और छुणको देवी द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल हुए संजीव कुमार की आज सुबह टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मृ/त्यु हो गई।
संजीव के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आने के चलते उसे भरमौर अस्पताल से चम्बा और बाद में टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। वहीं अंजली को भी हमले में चोटें आई थीं।
अंजली की शिकायत पर पुलिस थाना भरमौर में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 126(2), 115(2), 351(2), 352 तथा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अंजली देवी के पुलिस को दिए ब्यान अनुसार 22 नवम्बर को लगभग 11 बजे अंजली, निवासी घरेड़, अपने कार्य से जा रही थी, तभी घरेड़ गांव के मां-पुत्र लक्की व छुणको देवी ने उसका रास्ता रोक कर लात-घूंसों व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे संजीव कुमार पर भी आरोपियों ने हमला किया।
स्थानीय लोगों के अनुसार संजीव और लक्की के परिवारों के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। घटना के दिन दोनों पीड़ित घर लौट रहे थे, तभी घर के बाहर ही हमला किया गया।
मारपीट का मामला आज उस समय हत्या में बदल गया जब घायल संजीव कुमार की उपचार के दौरान अस्पताल में मृ/त्यु हो गई। मौ/त होने के बाद पुलिस ने मामले को ह/त्या में तब्दील कर दिया है। दोनों आरोपितों लक्की व छुणको देवी को BNS की धारा 103 (पूर्व में IPC 302) के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा जांच हेतु आगामी पूछताछ के लिए आरोपितों को 05 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

