Ghoghad.com

घोघड़, चम्बा, 6 मार्च :  के अंतर्गत चम्बा स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा मार्च 2026 माह के लिए वाहन फिटनेस जांच तथा ड्राइविंग टेस्ट का कार्यक्रम जारी किया गया है। यह कार्यक्रम आरटीओ तथा विभिन्न आरएलए कार्यालयों में निर्धारित तिथियों के अनुसार आयोजित किया जाएगा।

Himachal Pradesh Department of Transport द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आरटीओ चम्बा में वाहन फिटनेस जांच 5 मार्च, 17 मार्च और 27 मार्च को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 7 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

इसके अलावा अन्य उपमंडलों के लिए भी तिथियां निर्धारित की गई हैं। आरएलए चम्बा में ड्राइविंग टेस्ट 25 मार्च को होगा। आरएलए डलहौजी में 20 और 24 मार्च को ड्राइविंग टेस्ट तथा 24 मार्च को फिटनेस जांच निर्धारित की गई है।

आरएलए चुवाड़ी में 16 मार्च को फिटनेस जांच और ड्राइविंग टेस्ट दोनों होंगे। इसी प्रकार आरएलए सलूणी में 19 मार्च तथा आरएलए तीसा में 18 मार्च को वाहन फिटनेस व ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

जनजातीय क्षेत्र भरमौर तथा पांगी में 6 मार्च को वाहन फिटनेस जांच और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित होंगे। पांगी में यह कार्य किलाड़ में किया जाएगा, जहां मैकेनिकल निरीक्षण के लिए इं. आदित्य सयाल (जे.ई. मैकेनिकल, एचपीपीडब्ल्यूडी) की ड्यूटी लगाई गई है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि वाहन पासिंग वाले दिन वाहनों की जांच केवल शाम 4 बजे तक ही की जाएगी तथा ड्राइविंग टेस्ट निर्धारित तिथियों पर ही आयोजित होंगे। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक कारणों से कार्यक्रम में आवश्यकता पड़ने पर परिवर्तन किया जा सकता है।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page