Ghoghad.com

घोघड़ चम्बा , 6 नवम्बर : जनजातीय क्षेत्र भरमौर की भरमौर पंचायत के होनहार खिलाड़ी वरुण शर्मा पुत्र राजेश शर्मा ने जिला धर्मशाला में संपन्न हुई राज्य स्तरीय अंडर-14 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी तेज रफ्तार से सबका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक (सिल्वर मेडल) हासिल किया और इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

भरमौर वापसी पर वरुण का चौरासी व्यापार मंडल भरमौर द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने उन्हें फूलमालाओं से सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान रंजीत शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कालू शर्मा, आजाद जरियाल, तिलक शर्मा, राजेश शर्मा, मदन पखरेटिया, वरिष्ठ सदस्य देशराज शर्मा, महासचिव सुमित ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

वरुण के पिता राजेश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि “भरमौर जैसे दुर्गम क्षेत्र में खेल प्रतिभाएं किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। हर गांव में खेल मैदान की व्यवस्था होना अत्यंत आवश्यक है ताकि बच्चे अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ा सकें।”

स्थानीय लोगों ने भी सरकार से मांग की है कि भरमौर उपमंडल में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए खेल मैदानों, प्रशिक्षकों और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाए, ताकि यहां के युवा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

वरुण की इस उपलब्धि ने न केवल भरमौर क्षेत्र का नाम रोशन किया है, बल्कि स्थानीय युवाओं में भी नई प्रेरणा का संचार किया है।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page