Ghoghad.com

घोघड़, शिमला/ऊना/बिलासपुर, 17 जनवरी : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय खिलाड़ियों के लिए वर्ष 2026 में आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए चयन ट्रायल की तिथियों व स्थानों की जानकारी जारी कर दी गई है। युवा सेवा एवं खेल विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी संशोधित प्रेस नोट के अनुसार ये ट्रायल विभिन्न खेलों में पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए आयोजित किए जाएंगे।

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एथलेटिक्स (महिला एवं पुरुष), तीरंदाजी (रिकर्व एवं कंपाउंड – महिला एवं पुरुष) तथा फुटबॉल (महिला एवं पुरुष) खेलों के ट्रायल 19 जनवरी 2026 को जिला खेल कार्यालय, लुहणू ग्राउंड, बिलासपुर में आयोजित किए जाएंगे। इन ट्रायल के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा।

ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ हिमाचली प्रमाण पत्र, जनजातीय प्रमाण पत्र (अनिवार्य) तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित समय पर परीक्षण केंद्र में उपस्थित होना होगा।

इसके अतिरिक्त स्वीमिंग, भारोत्तोलन, कुश्ती और हॉकी खेलों के ट्रायल पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार जिला ऊना के इंदिरा स्टेडियम में ही आयोजित किए जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार का टी.ए./डी.ए. देय नहीं होगा।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी ऊना में 98160-96296, 98168-72218 तथा बिलासपुर में 94184-85260 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह ट्रायल हिमाचल प्रदेश के जनजातीय खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान करेंगे।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page