Ghoghad.com

घोघड़, चम्बा, 12 अप्रैल : चम्बा जिला के विकास खंड मैहला के आज शिव मंदिर जातर मेला Lothal क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्यातिथि NH 154A के कनिष्ठ अभियंता मनोज ठाकुर और विशेष अतिथि डॉ प्रेम पॉल और निवर्तमान वार्ड सदस्य भजन सिंह उपस्थित रहे।
विकास युवक मंडल लोथल के तत्वावधान में आरम्भ हुए इस क्रिकेट टूर्णामेंट में अब तक एक दर्जन से अधिक टीमें पहुंच चुकी हैं। यह प्रतियोगिता 12 अप्रैल से शुरू होकर 25 अप्रैल तक होगी।

युवक मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर बताते हैं कि क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने, नशे से दूर रहने के उद्देश्य से ऐसी खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। स्थानीय लोगों के सहयोग से यह खेल प्रतियोगिता संचालित की जा रही है। उन्होंने जिला के क्रिकेट प्रेमियों से आग्रह किया कि वे इस टूर्णामेंट में आवश्य भाग लें । इस अवसर पर उनके सहयोगी कवि ठाकुर, नागेश ठाकुर, शिशु ठाकुर, अजय शर्मा इत्यादि अन्य कई युवाओं ने मुख्यातिथि व खिलाड़ियों का अभिनंदन किया।

प्रतियोगिता का पहला मैच मरौथा व दुनाली की टीमों के बीच हुआ।

लोथल में आरम्भ हुई क्रिकेट प्रतियोगिता
लोथल में आरम्भ हुई क्रिकेट प्रतियोगिता

Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page