घोघड़, चम्बा 08 दिसम्बर : विकासखंड भरमौर लघु सचिवालय में आज एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य लैंगिक हिंसा के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाना था।
एरिया कोऑर्डिनेटर, विकासखंड भरमौर संजय कुमार ने बताया कि लैंगिक असमानता का तात्पर्य लैंगिक आधार पर महिलाओं के साथ भेदभाव से है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को कमज़ोर वर्ग के रूप में देखा जाता रहा है और वे घर और समाज दोनों जगहों पर शोषण, अपमान और भेद-भाव से पीड़ित होती हैं।
इस अवसर पर ग्राम संगठन के पदाधिकारी मनोरमा देवी, बी-कीपर मनीषा देवी, कंप्यूटर ऑपरेटर ममता शर्मा, प्रवीण कुमारी, इंदिरा देवी, लता देवी और मीनाक्षी ठाकुर भी उपस्थित रहे।
इस जागरूकता शिविर का उद्देश्य लैंगिक हिंसा के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। यह अभियान “नई चेतना- पहल बदलाव की” के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकना है।

