घोघड़, चम्बा, 4 फरवरी 2026 : जिले में लंबित राजस्व मामलों के निपटारे को गति देने के उद्देश्य से उपायुक्त–सह–कलेक्टर चम्बा मुकेश रेपसवाल ने सेवानिवृत्त नायब तहसीलदारों एवं पटवारियों की पुनर्नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। यह पुनर्नियुक्ति प्रदेश सरकार से प्राप्त स्वीकृति के उपरांत आवश्यकता के आधार पर की गई है।
आदेशों के अनुसार इन अधिकारियों को प्रारंभिक रूप से तीन माह के लिए पुनर्नियुक्त किया गया है, जिसकी अवधि कार्य निष्पादन और आवश्यकता के अनुसार बढ़ाई जा सकती है। पुनर्नियुक्त अधिकारियों की सेवाएं केवल लंबित सीमांकन (डिमार्केशन) एवं विभाजन (पार्टिशन) मामलों के निपटारे के लिए ली जाएंगी।
पुनर्नियुक्त किए गए पटवारी एवं नायब तहसीलदारों की सूची निम्नानुसार है—
पुनर्नियुक्त पटवारी व नायब तहसीलदारों की सूची
क्रम संख्या
नाम
पदनाम
तैनाती स्थल
1
ज्ञान चंद पुत्र मोहन लाल
नायब तहसीलदार
नायब तहसीलदार भरमौर
2
दिलो राम पुत्र भीमी राम
नायब तहसीलदार
नायब तहसीलदार धरवाला
3
बाल किशन पुत्र धरम चंद
नायब तहसीलदार
नायब तहसीलदार डलहौजी
4
केवल कृष्ण पुत्र प्रताप चंद
नायब तहसीलदार
नायब तहसीलदार साच
5
मोहम्मद यासीन पुत्र राजदीन
नायब तहसीलदार
नायब तहसीलदार चुराह
6
चरण दास पुत्र श्री राम
नायब तहसीलदार
नायब तहसीलदार साहो
7
निर्मल सिंह पुत्र नेक सिंह
नायब तहसीलदार
नायब तहसीलदार होली
8
रविंद्र कुमार पुत्र हीरू राम
पटवारी
कार्यालय एसडीओ (ना.) चुराह
9
राम प्रसाद पुत्र दुनी चंद
पटवारी
कार्यालय एसडीओ (ना.) सलूणी
10
रविंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह
पटवारी
कार्यालय एसडीओ (ना.) भटियात
11
कुलदीप कुमार पुत्र करतार सिंह
पटवारी
कार्यालय एसडीओ (ना.) चुराह
12
अर्जुन सिंह पुत्र मेहर चंद
पटवारी
कार्यालय एसडीओ (ना.) भरमौर
13
होशियार चंद पुत्र मोहन लाल
पटवारी
कार्यालय एसडीओ (ना.) पांगी
14
ओम प्रकाश पुत्र श्याम लाल
पटवारी
कार्यालय एसडीओ (ना.) सलूणी
आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित एसडीओ (सिविल) द्वारा इन अधिकारियों को साप्ताहिक लक्ष्य सौंपे जाएंगे तथा प्रत्येक शुक्रवार को कार्य प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। जिला प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से लंबे समय से लंबित राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी आएगी और आम जनता को राहत मिलेगी।