Ghoghad.com

घोघड़, चम्बा, 17 फरवरी 2026 :   लोकतांत्रिक प्रणाली से चुने पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल पूरा होने के बाद पंचायतों में विकास कार्यों में बचे धन पर कई नजरे टिक गई हैं इनमें एक से जलशक्ति विभाग ने पंचायतों में 15वें वित्त आयोग के फाइलों में फंसे कार्यों को करवाने की दिशा में अपनी प्रक्रिया तेज कर दी है। अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग भरमौर ने खंड विकास अधिकारी भरमौर को पत्र के माध्यम पंचायतों में 15वे वित्तायोग निधि के तहत सम्बंधित ग्राम पंचायतों द्वारा अनुमोदन हेतु प्रस्तावित योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रेषित किया गया है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए इन्हें जल शक्ति विभाग, भरमौर को सौंपे जाने का प्रस्ताव है।

जल शक्ति विभाग ने खंड विकास विभाग से जल्द इन योजनाओं को जलशक्ति विभाग को सौंपने के लिए कहा है। गौरतलब है कि भरमौर विकास खंड में विभिन्न पंचायतों में करीब 3 करोड़ 34 लाख रुपए की 74 पेयजल प्रस्तावित हैं। नियमानुसार यह कार्य ग्राम पंचायत स्वयं करती है। परंतु ग्राम पंचायतों द्वारा लम्बे समय से यह कार्य न किए जाने के कारण सरकार ने इन कार्यों को अन्य एजेंसी करवाने का निर्णय लिया है।

   इस बारे में खड विकास अधिकारी बशीर खान बताते हैं कि प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों को गत वर्ष ही लम्बित योजनाओं को अन्य एजेंसियों से करवाने के निर्देश दिए थे । उन्होंने कहा कि उक्त कार्यों को जलशक्ति विभाग के माध्यम से करवाए जाने से सम्बंधित तमाम प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जल शक्ति विभाग पेयजल योजनाओं को तैयार करने की विशेषज्ञता रखता है। ग्राम पंचायतों में 15 वित्त आयोग के मद में बची राशि व प्रस्तावित कार्य अब जलशक्ति विभाग को सौंपे जाने की प्रक्रिया आरम्भ हो गई है।

जल शक्ति विभाग, भरमौर मंडल द्वारा 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत की जाने वाली योजनाओं का ग्राम पंचायत-वार विवरण खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) भरमौर को भेजा गया है।

पत्र में प्रत्येक ग्राम पंचायत के अनुसार प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी, योजनाओं के स्थान निर्देशांक (लोकेशन कोऑर्डिनेट्स), प्रत्येक योजना की अनुमानित लागत तथा संचालन एवं रख-रखाव (O&M) मद में प्रस्तावित व्यय का उल्लेख किया गया है। यह सभी विवरण संबंधित ग्राम पंचायतों के समक्ष अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किए जा चुके हैं।

इसके अतिरिक्त इसमें प्रस्तावित योजनाओं का विवरण, स्वीकृत किए जाने हेतु प्रस्तावित धनराशि तथा जल शक्ति विभाग के प्रभागों को जारी की जाने वाली संभावित राशि का उल्लेख भी पत्र में किया गया है।

भरमौर विकास खंड की ग्राम पंचायत–वार पेयजल योजनाएँ (15वें वित्त आयोग – O&M प्रस्ताव) ghoghad.com
क्रम ग्राम पंचायत योजना का नाम (WSS) प्रस्तावित O&M लागत (लाख रु.)

क्र.सं. ग्राम पंचायत योजना का नाम राशि (लाख रु.)
1 Nayagram WSS Nayagram Part-I, II, III 6.50
2 Kuther WSS Tayari 6.20
3 Kuleth WSS Guwad Guwala Kuleth 7.50
4 Bajol WSS Graunda 2.65
5 Kuwarsi WSS Kuwarsi 4.70
6 Kuthed WSS Klah Gadol 3.85
7 Kuthed WSS Batola 2.60
8 Kuwarsi WSS Bharwali 3.10
9 Bajol WSS Guwad Bajol 7.40
10 Holi WSS Andralagram 6.80
11 Kuthed WSS Kuthed 4.80
12 Lamu WSS Guwad Lamu 8.10
13 Nayagram WSS Noy Uma Falso 5.60
14 Holi WSS Sutkar Banoon 12.50
15 Deol WSS Deol 8.50
16 Nayagram WSS Dhar Jalsu 2.10
17 Lammu WSS Dali New Changudi 3.80
18 Bajol WSS Guwad to Dudhar 1.80
19 Kuthed WSS Khol 2.10
20 Siur WSS Aggasan Rettan Siur 3.50
21 Aura WSS Aura Guwad Sunkar 8.80
22 Garola WSS Harijan Basti 4.30
23 Chanouta WSS Chanautha Mandhota 9.70
24 Garola WSS Chakrotha Guwad Bhujnali 5.50
25 Ullansa WSS Ullansa 4.60
26 Garola WSS Suai Pilli Kakri 3.80
27 Saanh WSS Mehna Bharadi Sua 4.70
28 Saanh WSS Bhata Jeena Dalli 7.60
29 Saanh WSS Gulei Guwad Arga 3.50
30 Saanh WSS Banog I & II 4.80
31 Runukothi WSS Khanog Andrad Siuka 5.50
32 Jagat WSS Urai Ghatore 4.20
33 Jagat WSS Jagat 2.80
34 Durgethi WSS Dighu to Durgethi 5.50
35 Ullansa WSS Sulakhar Mindra Dhakog 4.80
36 Ullansa WSS Bhatada Satnala Khadamukh 3.50
37 Nayagram WSS Surei Thanether 3.80
38 Bajol WSS Sind Tranged 4.50
39 Harsar WSS Harsar 25.60
40 Chobia WSS Chobia 12.80
41 Bharmour WSS Bharmour & Surrounding Area 42.50
42 Chobia WSS Seri Kow 4.50
43 Pranghala WSS Parangla 5.40
44 Pranghala WSS Rajour Paldha 6.30
45 Garima WSS Chaled Bhangela 12.80
46 Parangala WSS Khund Saru Sathi 8.40
47 Chobia WSS Mando 9.20
48 Ghared WSS Ghared 12.50
49 Chobia WSS Dhanour 10.60
50 Poolan WSS Supa Farka 6.80
51 Kugti WSS Kugti 15.80
52 Khanni WSS Khanni Garima 22.80
53 Badgran WSS Kuthar Badgran 35.60
54 Pulan WSS Palni Poolni 30.45
55 Pulan WSS Dug Thathan 9.50
56 Badgram WSS Bhadra 8.40
57 Badgram WSS Gothli Kalota 3.20
58 Badgram WSS Palaani Badgran 12.50
59 Tundah WSS Tundah Banni Devi 8.60
60 Tundah WSS Sarotha Mandha 14.80
61 Tundah WSS Silpadi 10.50
62 Badgram WSS Hidba to Phat 5.50
63 Aura WSS Dal Sullo 8.60
64 Aura WSS Aura Guwad Sunkar 13.60
65 Aura WSS Thalla Dharwan 6.50
66 Tundah WSS Guwad 14.20
67 Aura WSS L.O Village Aura Patti 8.50
68 Poolun WSS Sirdi 5.50
69 Ghared C/o Pandha Nallah 6.50
70 Aura C/o Sanda Fati 9.50
71 Kugti C/o Maul Malal 10.60
72 Kugti C/o WSS Ranguni 8.50
73 Tundah C/o Dibri Goth 5.50
74 Tundah C/o WSS Tundah to Chali 6.20


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page