Ghoghad.com

घोघड़, चम्बा, 09 फरवरी : आज सुबह भरमौर उपमंडल मुख्यालय के पास स्थित बाड़ी नामक गांव में एक युवक अपने बिस्तर में मृत पाया गया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र रमेश चंद, निवासी गांव बाड़ी डाकघर भरमौर जिला चम्बा हिप्र के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार रोहित को जगाने के लिए स्वजन उसके कमरे में गए तो वह बिस्तर पर अचेत पड़ा था। स्वजनों ने स्थानीय लोगों की सहायता से उसे नागरिक अस्पताल भरमौर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चूंकि युवक की मृत्यु अप्रत्याशित व संदिग्ध थी अतः पुलिस को मामले की सूचना दी गई । पोस्टमार्टम हेतु पुलिस शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल चम्बा ले गई। रोहित की मृत्यु के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

रोहित शर्मीले स्वभाव का युवक था। परिवार में उसके माता-पिता, एक छोटा भाई व बहन हैं । युवक की मृत्यु के कारणों पर न तो पुलिस व न ही पारिवारिक सदस्यों ने कुछ कहा है। जबकि क्षेत्र में युवक की मृत्यु को लेकर दबी जुबान में कई प्रकार की अटकलें लगाई जा रही हैं।

रोहित टूरिस्ट गाइड का कार्य करता था। उसके पास कई पर्यटक घूमने के लिए आते रहते थे। सूत्रों के अनुसार गत दिवस दो टूरिस्ट रोहित के साथ देखे गए थे।


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page