Ghoghad.com

घोघड़, चम्बा, 27 दिसम्बर : राष्ट्रीय PESA महोत्सव 2025 का आयोजन विशाखापट्टनम पोर्ट इंडोर स्टेडियम (आंध्र प्रदेश) में 23 और 24 दिसम्बर को हुआ, जिसमें देशभर के 10 PESA आदिवासी राज्यों  की टीमों के करीब 2000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

 इस राष्ट्रीय महोत्सव का उद्देश्य पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम–1996 (PESA) के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा देश के जनजातीय समुदायों की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और स्वशासन की अवधारणा को सशक्त मंच प्रदान करना रहा।

महोत्सव में देश के विभिन्न पेसा राज्यों से आए प्रतिनिधियों, जनजातीय कलाकारों और खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ, पारंपरिक एवं देसी खेल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, लोकनृत्य, लोकगीत और शिल्प प्रदर्शन आयोजित किए गए।

इस महोत्सव में भाग लेने वाली पुरुष कबड्डी टीम में 10 खिलाड़ी भरमौर जनजातीय क्षेत्र से थे जबकि उसमें भी सात खिलाड़ी एक ही ग्राम पंचायत से सम्बंधित थे। इस महोत्सव से लौटने पर गद्दी जनजातीय विकास महासभा गरोला ने इन खिलाड़ियों का स्वागत धूमधाम से किया। महासभा अध्यक्ष सतपाल भारद्वाज ने स्मृति चिन्ह देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत गरोला के लिए यह बड़े गौरव का विषय है कि हिमाचल प्रदेश की कबड्डी टीम में इस पंचायत के सात खिलाड़ी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पेसा महोत्सव में प्रदेश की कबड्डी टीम भले ही पदक न जीत पाई हो परंतु राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेना भी बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के युवाओं को ऐसे मंचों के माध्यम से ही आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

इस दौरान गरोला पंचायत के लोगों ने इन खिलाड़ियों का हार पहनाकर स्वागत किया। पेसा महोत्सव की कबड्डी टीम के खिलाड़ी –

आशू समयाल पुत्र विक्रम सिंह ग्राम पंचायत गरोला कप्तान
सचिन कपूर पुत्र सुरेश कुमार ग्राम पंचायत सांह उप कप्तान
अनिल रियाल पुत्र केवल सिंह ग्राम पंचायत गरोला
कार्तिक कुमार पुत्र पवन कुमार ग्राम पंचायत गरोला
पीयूष ठाकुर पुत्र मदन लाल ग्राम पंचायत गरोला
प्रिंस विशिष्ट पुत्र कृष्ण कुमार ग्राम पंचायत गरोला
सूजल जरियाल पुत्र कुलदीप जरियाल ग्राम पंचायत गरोला
रोहित कुमार पुत्र भूरी कुमार ग्राम पंचायत गरोला
विकास कुमार पुत्र अशोक कुमार ग्राम पंचायत उल्लांसा
साहिल ठाकुर पुत्र गुड्डू राम ग्राम पंचायत उल्लांसा

पेसा महोत्सव में भाग लेकर लौटे इन खिलाड़ियों ने कहा कि भारत के सुदूर भाग में देश के अन्य राज्यों के जनजातीय लोगों की जीवनशैली, संस्कृति, बोली, आदि को जानने का अवसर मिला जोकि अद्भुत अनुभव है।

श्रेणी भागीदारी
खेल इवेंट (Kabaddi) भागीदारी 
PESA Run दौड़ HP प्रतिभागी शामिल
पारंपरिक खेल HP प्रतिनिधि शामिल
Gram Sabha / Cultural HP प्रतिनिधि सम्मिलित
विशेष दस्तावेज/प्रदर्शन HP की E-book लॉन्च


Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page