Ghoghad.com

घोघड़,चम्बा 27 फरवरी : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड जिला कार्यालय चम्बा द्वारा ई-केवाईसी (आधार वेरीफिकेशन) की मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को  अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर अपना आधार नंबर अपने मोबाइल नंबर से 31 मार्च 2025 तक लिंक करवाना अनिवार्य है। ताकि कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों की ई-केवाईसी आधार वेरीफिकेशन को सुनिश्चित किया जा सके अन्यथा भविष्य में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओ के लाभ के लिए पंजीकृत श्रमिकों की पात्रता रद्द हो जाएगी। यह जानकारी जिला श्रम कल्याण अधिकारी चंबा श्वेता द्वारा दी गई है।

Ghoghad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page