घोघड़, चम्बा, 8 जनवरी : स्वास्थ्य खंड चूड़ी में आशा कार्यकर्ता के स्वीकृत 10 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी, चूड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार दो दिनों तक खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, चूड़ी में लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार का आयोजन क्षेत्रवार किया जाएगा ताकि अभ्यर्थियों को सुविधा मिल सके। सभी साक्षात्कार प्रातः 10 बजे से आरंभ होंगे।
साक्षात्कार का कार्यक्रम
| तिथि | संबंधित क्षेत्र |
|---|---|
| 14 जनवरी | खुंडेल, गाण, बलोठ, ब्रेही, धिमला |
| 15 जनवरी | सराहन, लुड्डू, चड़ी, फागड़ी, अठलुईं |
साक्षात्कार के समय लाने अनिवार्य दस्तावेज
| क्रम | आवश्यक दस्तावेज |
|---|---|
| 1 | 8वीं, 10वीं एवं उससे अधिक की शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र (मूल) |
| 2 | अनुसूचित जाति / जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / बीपीएल प्रमाण पत्र (वैध तिथि सहित, यदि लागू हो) |
| 3 | विधवा / निराश्रित / तलाकशुदा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) |
| 4 | वैवाहिक स्थिति का प्रमाण पत्र |
| 5 | आवासीय सत्यापन प्रमाण पत्र (वार्ड/गांव स्तर का) |
| 6 | आधार कार्ड |
| 7 | राशन कार्ड |
| 8 | चरित्र प्रमाण पत्र |
खंड चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (टीए) या दैनिक भत्ता (डीए) देय नहीं होगा। सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि व समय पर अपने मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

